जम्मू-कश्मीर के कुख्यात गटारू गैंग पर यूपी STF और सांबा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेरठ से 4 लोग हुए गिरफ्तार: गिरफ्तार हुए लोगों में गटारू के दोनों भाई भी शामिल
जम्मू-कश्मीर के कुख्यात गटारू गैंग पर यूपी STF और सांबा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेरठ से 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं जिनमें गटारू के दोनों सगे भाई भी शामिल है।
2 नवंबर 2026 की रात करीब 11:05 बजे मेरठ के सोतीगंज (सदर बाजार थाना क्षेत्र) में छापा मारा गया। गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं:
- सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता (दोनों भाई, सांबा जिले के विजयपुर निवासी) — ये गैंग के सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू के भाई हैं।
- रोहित बलोना (विजयपुर, सांबा)।
-माज/माज कुरैशी (मेरठ के सोतीगंज निवासी) — जिन्होंने तीनों को अपने मकान में पनाह दी थी। इसने इन दोनों को बिना पुलिस सत्यापन के अपने घर में किराए पर रखा था। गिरफ्तारी में चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुए। आगे की कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है।
गैंग की पृष्ठभूमि
गटारू गैंग जम्मू और सांबा जिलों में सक्रिय था। आरोप हैं कि यह रंगदारी, डकैती, जमीन कब्जा, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, हथियार और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में शामिल था। गैंग का सरगना सुमित जंदियाल उर्फ गटारू जनवरी 2025 में जम्मू में मारा गया था। सौरभ और गौरव पर पहले भी PSA (Public Safety Act) के तहत कार्रवाई हो चुकी है। गैंग की Vicky Khauf गैंग और विकास सलाथिया गुट से पुरानी दुश्मनी बताई जाती है। हालांकि यह भी कहाजता है कि सभी कभी इकट्ठे मिलकर काम करते थे।
सांबा पुलिस ने 22 अक्टूबर को इनपुट दिया था कि गैंग के सदस्य मेरठ में छिपे हैं। इसके बाद यूपी STF (एएसपी बृजेश कुमार सिंह) और जम्मू-कश्मीर पुलिस (डीएसपी अतहर बख्शी के नेतृत्व में) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की और तीन या चार नवंबर की रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अभी पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं दिया गया है कि किस तरीके से इन की गिरफ्तारी हुई है
