सांबा शहर में सन्नी टी स्टॉल पर चोरी: सिगरेट और 5 हजार रुपये कैश लेकर फरार हुए चोर

 



नेशनल हाईवे पर स्थित दुकान में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

सांबा: सांबा शहर में नेशनल हाईवे पर स्थित जाने-माने सन्नी टी स्टॉल को चोरों ने निशाना बनाते हुए सिगरेट और करीब 5,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हैरानी की बात यह है कि यह टी स्टॉल सांबा के अति व्यस्त चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां रात के समय भी अच्छी-खासी रोशनी रहती है। इतना ही नहीं, दुकान के नजदीक स्थित एक बड़े मॉल में बिजली की लाइटों की जांच के चलते आसपास का इलाका रातभर जगमगाता रहता है।

सबसे अहम बात यह है कि स्थानीय जानकारी के अनुसार, पुलिस की गाड़ी 24 घंटे में से करीब 5 घंटे तक इसी दुकान के बाहर खड़ी रहती है। ऐसे में व्यस्त इलाके और पर्याप्त रोशनी के बावजूद चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों का पता लगाकर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है और चोरी हुए सामान व नकदी की बरामदगी कब तक होती है।