श्री हिंदू संघ की सांबा में बड़ी पहल, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश: अमनदीप सिंह जिला प्रधान और एडवोकेट राहुल संब्याल जनरल सेक्रेटरी नियुक्त

 




सांबा: श्री हिंदू संघ ने सांबा में संगठन का विस्तार करते हुए अमनदीप सिंह को सांबा जिला का प्रधान तथा एडवोकेट राहुल संब्याल को जिला जनरल सेक्रेटरी घोषित किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में अमन, शांति, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्री हिंदू संघ के राष्ट्रीय प्रधान श्री साहिल जी महाराज तथा जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी के प्रधान श्री बलबीर सिंह चिव विशेष रूप से सांबा पहुंचे। उन्होंने संगठन की जिला इकाई को संगठित करते हुए कहा कि समाज और देश तभी मजबूत एवं सुरक्षित रह सकता है, जब सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मिलकर आगे बढ़ें।

वक्ताओं ने कहा कि श्री हिंदू संघ एक धर्मनिरपेक्ष संगठन के रूप में सभी धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। संगठन के साथ मुस्लिम मंच भी कार्यरत है, जिसे बी.ए. खटाना साहब संभाल रहे हैं। संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी विश्वास, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय एवं जम्मू-कश्मीर नेतृत्व ने बताया कि कश्मीर संभाग के सभी 12 जिलों में संगठन की इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं और अब जम्मू संभाग में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सांबा में जिला इकाई का गठन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर यूनियन टेरिटरी के जनरल सेक्रेटरी राजवीर सिंह, रघुवीर सिंह, मुस्लिम एकता मंच के बी.ए. खटाना, सुखदेव सिंह जम्वाल, ताराचंद, डॉ. कौसर सहित हिंदू एवं मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिला प्रधान अमनदीप सिंह और जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट राहुल संब्याल ने संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी समुदायों को साथ लेकर सामाजिक एकता, भाईचारे और शांति को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।