नाहिद अली चौधरी ने 18वीं WEKAF वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित तीन पदक, बढ़ाया सांबा का मान

 



सांबा: जिले के जतवाल निवासी युवा खिलाड़ी नाहिद अली चौधरी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 18वीं WEKAF वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर सांबा और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।

चैंपियनशिप के दौरान नाहिद अली ने अपने शानदार खेल और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए चीन, रीयूनियन आइलैंड, श्रीलंका और फिलीपींस के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और उन्हें पराजित कर विभिन्न मुकाबलों में पोडियम पर अपनी जगह बनाई।

नाहिद की इस उपलब्धि से उनके परिवार, क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर है। उनके शानदार प्रदर्शन को जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

नाहिद अली के पिता नासिर अली भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। देश की सेवा कर रहे पिता के बेटे द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना परिवार के लिए गर्व का विषय है।

नाहिद अली चौधरी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।