सांबा के वरिष्ठ पत्रकार प्रीत चौधरी हुए सम्मानित: अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने उन्हें सम्मान-पत्र किया भेंट




सांबा, 17 जून: सांबा के वरिष्ठ पत्रकार प्रीत चौधरी को उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को प्रोत्साहन देना।  इस अवसर पर अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने उन्हें सम्मान-पत्र भेंट कर उनके पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।


समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित से जुड़े कार्यों की महत्ता पर भी चर्चा की गई।


सम्मान प्राप्त करने पर प्रीत चौधरी ने अमर उजाला प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, पाठकों और शुभचिंतकों को दिया।


प्रीत चौधरी को मिला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि सांबा और जम्मू-कश्मीर की पत्रकारिता जगत के लिए भी गर्व का विषय है। बड़े भाई जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान उनकी लंबी-लंबी उम्र करें और दीर्घायु रखें।