चंडीगढ़: सेक्टर-11 के श्री कुमार मेडिकल हॉल में दिनदहाड़े कैशियर की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार



चंडीगढ़। सेक्टर-11 के व्यस्त मार्केट में स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल (SCO नंबर-14) में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर कैशियर जानकी दास (45 वर्ष) पर करीब 13 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। दो हमलावर दुकान में घुसे जबकि एक बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने बेहद करीब से (लगभग 1.5 फीट की दूरी से) ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की। फायरिंग के बाद वे आराम से दुकान से बाहर निकले और फरार हो गए।



पीड़ित की पहचान

जानकी दास हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू का रहने वाला था।

वह करीब 20 साल से चंडीगढ़ में रह रहा था और पिछले एक साल से इस मेडिकल स्टोर पर काम कर रहा था।

परिवार में उसकी पत्नी (हिमाचल में महिला प्रधान) और बच्चे हैं।

पुलिस की जांच


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि तीनों आरोपी जम्मू-कश्मीर से जुड़े हो सकते हैं। उनकी पहचान कर ली गई और छापेमारी कर बाद में उनका जम्मू कश्मीर पर पुलिस के सहयोग के साथ पकड़ लिया गया। उनमें से एक जिला सांबा के बड़ी ब्राह्मणा के पास गांव बड़ोड़ी का रहने वाला है। उसका नाम सनी चीर है। बाकी दो कि अभी शिनाखत नहीं हो पाई है।

मामले में IPC की धारा 302 (हत्या), आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।


घटना के बाद

इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

लोग पूछ रहे हैं कि इतने व्यस्त मार्केट और पास में पुलिस नाका होने के बावजूद यह घटना कैसे हुई।

पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मोटिव अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दहशत फैलाने का प्रयास लग रहा है।

अपडेट: पूरेम मामले से जुड़े हुए तार खंगाल जा रहे हैं। निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है।